UGC NET December Schedule: यूजीसी नेट ने जारी किया दिसंबर सत्र का शेड्यूल, यहां देखें आवेदन और परीक्षा की तिथि

UGC NET December Schedule: यूजीसी नेट ने जारी किया दिसंबर सत्र का शेड्यूल, यहां देखें आवेदन और परीक्षा की तिथि

UGC NET December 2022-23 Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का दिसंबर 2022 सत्र के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इस जानकारी को यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने शेयर करते हुए बताया कि परीक्षा के आवेदन 29 दिसंबर से जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2023 है, शाम 5 बजे तक आवेदन सबमिट किए जा सकेंगे।

21 फरवरी से 10 मार्च तक होगी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को ही परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 83 विषयों के लिए आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती और संस्थानों में शोध के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए होता है। यूजीसी नेट की पूरी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) पर आधारित होती है।

ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह एनटीए की ओर से बनाए गए पोर्टल ugcnet.nta.nic पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा और फिर आवंटित किए गए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। एप्लीकेशन के लिए 1100 रुपए शुल्क रखा गया है। अनारक्षित श्रेणी के ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 550 रुपए है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों समेत थर्ड जेंडर के लिए 275 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews