UGC : जारी किया एनटीए ने यूजीसी नेट फेज-2 के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। एनटीए (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा फेज-2/UGC NET Phase 2 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि एनटीए की ओर से UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2022 से शुरू होकर 30 सितंबर, 2022 को समापन होगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में होगी। यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा के अंतर्गत कुल 64 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि एनटीए की ओर से दिसंबर सत्र 2021 और जुलाई सत्र, 2022 दोनों हीं परीक्षाओं का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। 33 विषयों के लिए फेज-1 की परीक्षा को जुलाई महीने में आयोजित किया गया था।

ऐसे करें डाउनलोड
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
>> अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
>> अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
>> यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
>> अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
>> इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews