UP Board 2025 : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 19 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब जारी होंगे बोर्ड के नतीजे? कैसे कर सकेंगे चेक?

19 मार्च से 2 अप्रैल तक कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा होगा, उसके बाद आंसर की जारी होगी, ऐसे में अनुमान है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच नतीजे जारी किए जा सकते है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
board exam 2025

UP Board 10th 12th exam Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के लाखों 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कॉपियों के मूल्यांकन का काम निर्धारित 261 केंद्रों पर होगा। कॉपियों की चेकिंग का कार्य सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा।मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।

परिषद (UPMSP) ने कॉपियों की चेकिंग से संबंधित नियुक्ति पत्र और प्रिंसिपल पत्र डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया। जो भी शिक्षक कॉपियों की चेकिंग करने वाले है वे इस लिंक से अपने नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।मूल्यांकन प्रक्रिया स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की निगरानी में की जाएगी। हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

कब आएंगे यूपी बोर्ड के नतीजे?

  • बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच सम्पन्न हुई है। इस साल 55 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी। इनमें से लगभग 27,32,216 स्टूडेंट्स ने 10वीं के लिए और 27,05,017 ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था ।संभावना है कि इस साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के तीसरी या फिर चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है।
  • 19 मार्च से 2 अप्रैल तक कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा होगा, उसके बाद आंसर की जारी होगी, ऐसे में अनुमान है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच नतीजे जारी किए जा सकते है। पिछले साल 2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ था। वहीं 2023 में बोर्ड एग्जाम के नतीजे 25 अप्रैल को आए थे।हालांकि रिजल्ट की फाइनल डेट को लेकर अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

छात्र इन तरीकों से चेक कर सकेंगे नतीजे 

  • यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।
  • इसके लिए होमपेज पर “UP Board 10th Result 2025″ या UP Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. वहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होंगी।
  • रिजल्ट देखें” टैब पर क्लिक करते ही यूपी बोर्ड सरकारी रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।मार्क्स और सब्जेक्ट डिटेल अच्छी तरह से चेक करके रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews