UPPSC Lecturer Result : जारी किया यूपीपीएससी ने पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर भर्ती का रिजल्ट

ssc

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक में व्याख्याता कम्प्यूटर भर्ती का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। यूपीपीएससी की इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। आयोग कार्यालय के सूचना पट पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। 132 रिक्तियों के सापेक्ष 126 को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े…इंदौर में विजेताओं के धमाकेदार स्वागत, विजयवर्गीय ने दी शुभकामनाएं

आपको बता दें कि रामगोपाल, अभिषेक सिंह व अंजली सैनी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला है। उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने से एससी-एसटी के तीन-तीन पद रिक्त रह गए, जिन्हें दोबारा विज्ञापित करने की संस्तुति की गई है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल को आया था। सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 17 से 23 जून तक हुआ। परिणाम से संबंधित प्राप्तांक व कटऑफ की सूचना जल्द आयोग की वेबसाइट पर डाली जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से हुआ है वे निर्धारित समय में वांछित अभिलेख जमा कर दें अन्यथा चयन निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

यूपीपीएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, आयोग द्वारा 15 सितंबर 2021 को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत व्याख्याता कम्प्यूटर विषय के लिखित परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 जून से 23 जून 2022 तक संपन्न किया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews