जारी हुआ UPPSC Staff Nurse का एडमिट कार्ड, यहां देखें कैसे करें डाउनलोड

यदि आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के स्टाफ नर्स (आयुर्वेद और यूनानी) भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
जारी हुआ UPPSC Staff Nurse का एडमिट कार्ड, यहां देखें कैसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स (आयुर्वेद और यूनानी) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। दरअसल यह परीक्षा 8 सितंबर 2024 को आयोजित की जाने वाली है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक यह परीक्षा दो चरणों में संपन्न होगी, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा समय के अनुसार ही तैयारी कर सकेंगे।

दरअसल इस भर्ती अभियान के तहत कुल 327 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) और स्टाफ नर्स (यूनानी) के पद शामिल हैं। इस खबर में हम आपको इस परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं।

दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

जानकारी दे दें कि परीक्षा की तिथि 8 सितंबर 2024 है, जिसमें परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा सेण्टर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। दरअसल समय से पहले पहुंचना आवश्यक है ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या से बचा जा सके।

इन पदों पर की जाएगी नियुक्तियां

वहीं इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 327 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के 48 पद पुरुषों और 252 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं, जबकि स्टाफ नर्स (यूनानी) के 2 पद पुरुषों और 25 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। दरअसल बड़ी संख्या में आवेदकों के कारण प्रतिस्पर्धा कड़ी होने की संभावना है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वे इस परीक्षा में सफल हो सकें।

ऐसे करें Admit Card डाउनलोड

दरअसल सबसे पहले, यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “Staff Nurse Ayurved/Unani Exam 2023 Admit Card” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें। वहीं इसके बाद, आपको नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। साथ ही कैप्चा कोड भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews