UPSC ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर 2027, सीडीएस, CSE प्रीलिम्स और मेंस समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित 

यूपीएससी ने 2027 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 13 जनवरी से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होंगे। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
UPSC ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर 2027, सीडीएस, CSE प्रीलिम्स और मेंस समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2027 में आयोजित होने वाली कई परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर वार्षिक कैलेंडर 2027 डाउनलोड कर सकते हैं। कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी।  उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर पाएंगे।

31 जनवरी को इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा, जिसके लिए आवेदन 16 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया जाएगा। जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 19 जून को आयोजित होगी। कम्बाइन्ड मेडिकल  सर्विसेज परीक्षा के लिए आवेदन 3 मार्च 2027 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 23 मार्च तक आवेदन कर पाएंगे। वहीं एग्जाम 18 जुलाई को होगा।

सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई परीक्षा 27 फरवरी 2027 से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2026 से लेकर 5 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। सीआईएसफ AC (एग्जीक्यूटिव) एलडीसीई परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2027 को होने वाला है। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से लेकर 12 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2027 शेड्यूल 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से लेकर 2 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी। वहीं प्रारंभिक परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगी, जो 5 दिनों तक जारी रहेगी। भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2027 को किया जाएगा।

यूपीएससी NDA और CDS 2027 तारीख 

यूपीएससी एनडीए/एनए और CDS-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल को किया होगा। एनडीए-2 और सीडीएस-2 के लिए आवेदन 12 मई 2027 से शुरू होंगे। उम्मीदवारों को 1 जून 2027 तक आवेदन का मौका मिलेगा। परीक्षा 19 सितंबर 2027 को आयोजित होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम कैलेंडर

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. होमपेज पर एग्जामिनेशन के सेक्शन में जाकर कैलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। अब एनुअल कैलेंडर 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. परीक्षा, नोटिफिकेशन और आवेदन की तारीख चेक करें।
  5. फिर पीडीएफ को डाउनलोड और सेव कर लें।

यूपीएससी एनुअल कैलेंडर 2027 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews