UPSC CAPF 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा का  4 अगस्त को होगा। दो शिफ्टों में एग्जाम होंगे। पेपर 1 के लिए पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं पेपर दो यानी दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी।