UPSC CDS 2 के परिणाम घोषित, 173 पदों पर होगी उम्मीदवारों की भर्ती, ऐसे चेक करें स्कोर

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result

UPSC CDS 2 Results 2022:  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commision) ने कम्बाइन्ड डिफेंस सर्विसेज़ परीक्षा 2 के फाइनल रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आज यानि 21 अप्रैल को अधिकारी वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) द्वारा फाइनल रिजल्ट्स की घोषणा के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के अंक उपलब्ध होंगे।

173 पदों पर होगी उम्मीदवारों की भर्ती

कुल 204 उम्मीदवारों ने स्पतम्बर 2022 में आयोजित लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू राउन्ड को पार किया है। बता दें की इंटरव्यू राउन्ड का आयोजन रक्षा मंत्रालय के सर्विसेज़ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा किया गया था। परीक्षा के आधार पर कुल 173 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 100 पद इंडियन मिलिटरी एकेडमी , 32 पद एयर फोर्स एकेडमी (हैदराबाद), 22 पड़ इंडिया नवल एकेडमी (केरल ब्रांच) में रिक्त हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार रिजल्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब “Final Result: Combined Defence Services Examination (II), 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले स्क्रीन पर एक नया पीडीएफ़ खुलेगा, जो रिजल्ट होगा। इस पीडीएफ़ को डाउनलोड करें।
  • भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए आप एक प्रिन्टआउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews