UPSC CSE: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इस दिन होगा इंटरव्यू का आयोजन, ऐसे चेक करें पूरा शेड्यूल

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा इंटरव्यू (यूपीएससी सीएससी 2022) के कार्यक्रम को जारी कर दिया है। उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने क्रमशः 1026 और 918 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया था। इस बार बाकी बचे 583 उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित हुई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट upsc.gov.in पर जाकर व्यक्तिगत परीक्षण अनुसूची को डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिसूचना के मुताबिक 24 अप्रैल से इंटरव्यू कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं इसका समापन 18 मई 2023 को होगा। पूर्वाह्न के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे और दोपहर के 1 बजे है। कार्यक्रम में रोल नंबर, साक्षात्कार और डेट का सत्र भी शामिल किया गया है। यूपीएससी ने यह भी कहा कि इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा व्यय भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि यह कववल स्लीपर/द्वितीय क्लास तक ही सीमित है।

ऐसे डोनलोड करें पूरा कार्यक्रम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमेपेज पर “Interview Schedule UPSC Mains” डाउनलोड करें।
  • अब एक पीडीएफ़ खुलेगा। इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए आप डाउनलोड कर सकते हैं
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews