UPSC CSE Result 2025: यूपीएससी की ओर से कभी भी जारी हो सकता है सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

सिविल सेवा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। यूपीएससी की ओर से जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
UPSC CSE Result 2025

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कुछ दिनों पहले सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस परीक्षा का हिस्सा बने थे तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एग्जाम का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

जो भी उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए थे। वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं की परीक्षा का एग्जाम कब हुआ था और किस तरह से रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है और उसके आगे की प्रक्रिया क्या है।

कैसे करें डाउनलोड

  • यूपीएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर whats New का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसे सेलेक्ट करने के बाद Upsc Cse Result 2025 पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्मेट में आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करने के साथ आप अपने पास प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

कट ऑफ लिस्ट होगी जारी

सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट भी जारी किए जाने वाली हैं। कैटेगरी के आधार पर उम्मीदवार कट ऑफ लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

कितने पदों पर भर्ती

यूपीएससी की ओर से इस परीक्षा के जरिए 979 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। पिछले साल कुल 1105 पदों पर भारती का विज्ञापन निकाला गया था। यूपीएससी की ओर से फाइनल रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है इसलिए उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews