UPSC EXAM 2021: 14 नवंबर को परीक्षा, गाइडलाइन जारी, पहली बार महिलाएं भी होंगी शामिल

UPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 14 नवंबर को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Exam 2021) की नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा (2) आयोजित की जाएगी, इसके लिए आयोग ने दिशा निर्देश और सेंटरों की लिस्ट जारी कर दी है। वही आयोग ने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जारी किया, उम्मीदवार साइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है।  खास बात ये है कि इस बार पहली बार इस परीक्षा में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।

इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र

अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, बरेली, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, धारवाड़, दिसपुर, गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, जोरहाट, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता , लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पणजी (गोवा), पटना, पोर्ट ब्लेयर, रायपुर, रांची, संबलपुर, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति, उदयपुर और विशाखापत्तनम में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • उम्मीदवारों के लिए मास्क/फेस कवर पहनना जरूरी है।
  • बिना मास्क / फेस कवर के उम्मीदवारों को सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं ।
  • उम्मीदवार एक पारदर्शी बोतल में हैंड सैनिटाइजर ले जा सकते हैं।
  • परीक्षा हॉल के साथ-साथ केंद्र के परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग और पर्सनल हाइजीन जरुरी
  • परीक्षा हॉल में एंट्रेंस के लिए हर सेशन में ई एडमिट कार्ड के साथ (मूल) फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी ।
  • अगर ई-प्रवेश पत्र पर फोटो दिखाई/धुंधली या उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवारों को दो (2) समान फोटो (हर सेशन के लिए एक फोटो) ले जाएं।
  • अगर ई-प्रवेश पत्र में कोई कमी पाई जाती है, तो तत्काल ई-मेल आईडी usnda-upsc@nic.in पर आयोग को सूचित करें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

3. होम पेज पर UPSC NDA II admit card के लिंक पर क्लिक करें

4. अब पेज पर दिखाई दे रहे what’s new के लिंक पर क्लिक करें।

5. अब download के लिंक पर क्लिक करें।

6. पेज पर मांगी जा रही सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट करें।

7. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

8. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट करवा लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews