जारी हुआ UPSC का IES और ISS का रिजल्ट, यहां जाने कैसे कर सकते हैं चेक

UPSC की इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल UPSC ने इन परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं।
जारी हुआ UPSC का IES और ISS का रिजल्ट, यहां जाने कैसे कर सकते हैं चेक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अब अपने परीक्षा के परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि परिणाम घोषित होने के साथ ही अब सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

दरअसल UPSC द्वारा संचालित की जानें वाली IES और ISS परीक्षाएं उन उम्मीदवारों के लिए हैं, जो सरकारी नौकरी में अर्थशास्त्र और सांख्यिकी के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। वहीं इस परीक्षा में देशभर से हजारों उम्मीदवार भाग लेते हैं। बता दें कि इस वर्ष की IES और ISS परीक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें भी हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया था और अब इसके परिणाम UPSC द्वारा घोषित कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स का पालन करके अपने परिणाम को देख सकते हैं (Written Result IES or ISS):

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन देखें: फिर इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर, ‘What’s New’ सेक्शन में जाना होगा, जहां नई सूचनाएं पोस्ट की जाती हैं।

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: वहीं इसके बाद इस सेक्शन में ‘Written Result: Indian Economic Service – Indian Statistical Service Examination, 2024’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें: बता दें कि लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां रिजल्ट पीडीएफ का लिंक उपलब्ध होगा। इस लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट जांचें और प्रिंट करें: इसके बाद डाउनलोड की गई पीडीएफ में उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची होगी। आप अपने रोल नंबर की जांच करें और इसे भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट कर लें।

आगे के चरण के लिए डैफ भरना होगा जरूरी

दरअसल लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि यह चरण सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसमें उम्मीदवारों के संपूर्ण व्यक्तित्व, पेशेवर समझ और सेवा के प्रति उनके समर्पण का पूरा मूल्यांकन किया जाता है। अब चयनित उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) भी भरना होगा। इस फॉर्म को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने से पहले सबमिट करना अनिवार्य है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews