
UPSC IES ISS 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commision) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (आईईएस)/इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (आईएसएस) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं। 23 जून से परीक्षा का शुरू होगी।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक यूपीएससी आईईएस/आईएसएस की परीक्षा 23, 24 और 25 जून, 2023 को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो शिफ्टों में एग्जाम होंगे। पहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरा शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर कैंडीडेट्स परीक्षा का टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल
- सबसर पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “UPSC IES ISS Exam 2023 Timetable” के लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर टाइमटेबल का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे अच्छे से चेक कर लें।
- अब पीडीएफ़ को डाउनलोड कर लें। आप चाहे तो भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए प्रिन्टआउट निकाल कर भी कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

