UPSC: सीएसई मेंस एग्जाम के नतीजे घोषित, 5 अप्रैल से इंटरव्यू, DAF फॉर्म भी जारी

UPSC Mains Results 2021

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।UPSC Mains Results 2021. संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी (Union Public Service Commission) ने सीएसई मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। उम्मीदवार UPSC CSE चयन की अंतिम प्रक्रिया में शामिल साक्षात्कार राउंड 5 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे।बता दे कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा ऑफलाइन मोड में 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़े.. Holi 2022: मनोकामना पूरी करेंगे होली के रंग, राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जाप

UPSC द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, सिविल सेवा मेंस परीक्षा के लिए कुल 1823 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और उनके लिए डीएएफ फॉर्म भी जारी किया गया है। सफल उम्मीदवारों को 18 मार्च से 24 मार्च के बीच शाम 6 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर डीएएफ II जमा करना होगा। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी उम्मीदवार रिजल्ट देख सकते हैं।

इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज

UPSC CSE चयन की अंतिम प्रक्रिया में शामिल इंटरव्यू राउंड 5 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे इंटरव्यू राउंड के दौरान उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, 2 हालिया पासपोर्ट आकार की फोटो, आयु में छूट के समर्थन में प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र, डिग्री प्रमाण पत्र, टीए फॉर्म और अन्य डॉक्यूमेंट्स लेकर आने होंगे।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है – सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2021 रिजल्ट।
  •  पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज खुलेगा। अपना रोल नंबर खोजने के लिए इसके माध्यम से स्क्रॉल करें।
  •  यूपीएससी मेन्स रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें।

LINK- https://upsc.gov.in/sites/default/files/WR-CSM-21-Roll-engl-170322.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews