UPSC NDA Admit Card 2022 : जारी हुए UPSC NDA, NA के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC NDA Admit Card 2022 : जारी हुए UPSC NDA, NA के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेशनल डिफेन्स अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए)-1 की प्रवेश परीक्षाओं का एडमिट कार्ड (UPSC NDA Admit Card 2022) ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।

यह भी पढ़े…सोनिया का आदेश, पांचों राज्यों के अध्यक्ष इस्तीफा दें

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1) 2022 और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 10 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव रहेगा और आयोग की तरफ से एग्जाम 10 अप्रैल को विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी, परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी, अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर उनके नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।

यह भी पढ़े…Government Job: NITI Ayog में निकली भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलरी, जाने कैसे करें आवेदन..

अभ्यर्थी इन बातों का विशेषकर ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक जरूरी दस्तावेज है इसकी जरूरत परीक्षा से लेकर नियुक्ति तक होगी, आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र पर समय से थोड़ा पहले पहुंच जाएं और साथ में अभ्यर्थी एक फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज की फोट भी लेकर जाएं वहीं कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करें।

यह भी पढ़े…MP Board : माशिमं का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक पूरा हो ये काम, आंतरिक मूल्यांकन-प्रैक्टिकल अंक पर आई बड़ी अपडेट

ऐसे डाउनलोड करें
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
>> अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NDA/NA एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
>> पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
>> अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
>> ऐसे प्रोसेस करके डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews