UPSC NDA CDS 2024: आज यूपीएससी एनडीए सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

UPSC NDA CDS 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एनडीए, एनए, सीडीएस II परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 4 जून तय है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSC NDA CDS 2024: आज यूपीएससी एनडीए सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

UPSC NDA CDS 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एनडीए, एनए, सीडीएस II परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज बताई गई है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो जल्द ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज रात से संघ लोक सेवा आयोग लिंक को बंद कर देगा।

भरे जाएंगे ये पद

यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस II परीक्षा के माध्यम से कुल 863 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक नेशनल डिफेंस एकेडमी, नेवल एकेडमी और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस एग्जामिनेशन II के लिए आवेदन नहीं किया है वो जल्द ही आवदेन फॉर्म को भर दें। वहीं इन भर्तियों में से 459 पर सीडीएस की भर्ती होने है। की हैं

इस दिन होगा एग्जाम

यूपीएससी एनडीए, एनए, सीडीएस परीक्षा II के लिए आवदेन करने की आज आखिरी तारीख है। वहीं परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर के दिन किया जाएगा। सीडीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मिलिट्री इंस्टीट्यूट्स में उम्मीदवारों को एडमिशन मिलेगा। इसी दिन एनडीए और एनए परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग और नेवल एकेडमी कोर्स में उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा।

जानें कहां कितनी वैकेंसी

इस परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग कोर्सों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। जिसमें इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में 100 पद हैं, इंडियन नेवल एकेडमी इजिमाला में 32 पद हैं, एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद के 32 पद हैं, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई के 276 पद हैं, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (महिलाओं) के 19 पद हैं, नेशनल डिफेंस एकेडमी के 370 पद हैं, नेवल एकेडमी के 34 पद भी शामिल हैं।

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर जेनरेट करना होगा।
  • फिर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन नाम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर मांगे गए सभी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके मांगी गई फीस का भुगतान करें।
  • फिर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसे सेव कर लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews