UPSC Prelims 2024: प्रीलिम्स परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट UPSC ने की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

UPSC Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC Prelims 2024: प्रीलिम्स परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट UPSC ने की जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

UPSC Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 13.4 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे, जो उनके सपनों को साकार करने की दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम है।

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

वेबसाइट पर जाएं: UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
रिजल्ट सेक्शन: होमपेज पर ‘Examinations’ सेक्शन में जाकर ‘Active Examinations’ पर क्लिक करें।
परिणाम देखें: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिंक पर क्लिक करें और सफल उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड करें।
रोल नंबर चेक करें: डाउनलोड की गई PDF में अपना रोल नंबर चेक करें।

परीक्षा का विवरण

दरअसल UPSC की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं इस साल लगभग 13.4 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी और यह ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित थी। कुल 400 अंकों की इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं:

जनरल स्टडीज पेपर 1: इस पेपर में सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और विज्ञान से जुड़े प्रश्न होते हैं।
जनरल स्टडीज पेपर 2 (CSAT): इसमें तार्किक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता और अंग्रेजी समझ क्षमता से जुड़े प्रश्न होते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को जनरल स्टडीज पेपर 2 में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक और जनरल स्टडीज पेपर 1 में समग्र क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने होते हैं।

अगला चरण: UPSC मेंस परीक्षा

दरअसल प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। मेंस परीक्षा लिखित होती है और इसमें कुल नौ पेपर होते हैं, जिनमें से सात पेपर मेरिट के लिए होते हैं और दो पेपर क्वालिफाइंग होते हैं। मेंस परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews