
UPSC Prelims: UPSC यानी संघ लोग सेवा आयोग और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नेट परीक्षा की तारीख अब एक ही दिन होने से छात्रों में थोड़ी असमंजस की स्थिति बन रही हैं। दरअसल आपको बता दें कि दोनों परीक्षाओं की तारीख 16 जून है। इसके कारण प्रतियोगियों में अब असमंजस देखने को मिल रहा है। दरअसल एक ही दिन दोनों परीक्षाएं होने से किसी एक परीक्षा से कुछ छात्रों को वंचित रहना पड़ सकता हैं।
16 जून को होगी दोनों परीक्षाएं:
दरअसल यूपीएससी की परीक्षा के लिए न्यायधानी में 17 केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 6405 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। हालांकि, हर साल बड़ी संख्या में यूजीसी नेट की परीक्षा में परीक्षार्थी भाग लेते हैं। वहीं अब यूपीएससी सिविल सेवा की प्री परीक्षा की तारीख 16 जून को है। इसके साथ ही इसी दिन, एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की परीक्षा भी होगी।
हालांकि इस विषय पर कुछ अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि यदि ऐसे में किसी भी परीक्षा की तारीख में बदलाव नहीं होता है, तो कुछ छात्र ऐसे में किसी भी एक परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
दरअसल इस बार बहुत सारे उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट और यूपीएससी के लिए आवेदन किया है। जानकारी के मुताबिक यूपीएससी ने आईएएस के 180 और आईपीएस के 150 पदों सहित 1056 रिक्तियों के लिए इस साल प्रक्रिया शुरू की है।
ऑफलाइन मोड में होगी यूजीसी नेट की परीक्षा:
जानकारी दे दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा अब छह साल बाद फिर से ऑफलाइन मोड में होगी। सूचना के अनुसार जेआरएफ, नेट, और पीएचडी के तीन वर्गों में परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इसके लिए छात्रों ने परीक्षा की तारीख में परिवर्तन करने की मांग की है ताकि वे दोनों परीक्षाओं में भाग ले सकें। अगर ऐसा होता है तो यह छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

