UPSSSC Forest Guard Answer Key 2022 : जारी हुई वन रक्षक परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें चेक

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2022 : जारी हुई वन रक्षक परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने वन और वन्य जीवन रक्षक भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2022 को किया गया था।

बता दें कि जारी प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवार 30 अगस्त 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

ऑनलाइन मोड के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित लास्ट डेट के बाद आने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

ऐसे चेक करें आंसर-की
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2019, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) के लिंक पर क्लिक करें।
>> अब दिए गए लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर लाॅगिन करें।
>> आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews