
केंद्रीय विद्यालय (KV) की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किफ़ायती फ़ीस और अनुशासन की बदौलत यह हर अभिभावक की पहली पसंद बन चुका है। अगर आप भी अपने बच्चे को KV में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो यह ख़बर आपके बेहद काम की है। केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन एडमिशन फ़ॉर्म 7 मार्च शुक्रवार, से भरना शुरू हो चुके हैं। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपने बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन करवाने से पहले यह जान लें कि क्या-क्या डॉक्यूमेंट की ज़रूरत लगने वाली है।
किन-किन डॉक्यूमेंट की लगेगी ज़रूरत
आयु या जन्म प्रमाण पत्र: बच्चे की सही उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बहुत ज़रूरी है। यह प्रमाण पत्र म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन, अस्पताल या अन्य मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।
आरक्षित श्रेणियों के लिए प्रमाण पत्र: अगर आप SC, ST, OBC, EWS या अन्य आरक्षित श्रेणी से हैं, तो संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
माता-पिता का नौकरी प्रमाण पत्र: अगर आपके माता-पिता में से कोई सरकारी कर्मचारी है, तो उनका नौकरी प्रमाण पत्र जमा करना बहुत ज़रूरी है।
आधार कार्ड: बच्चे और माता पिता दोनों का आधार कार्ड जमा करना ज़रूरी है। आधार कार्ड पहचान और पते के प्रमाण के रूप में काम आता है।
पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो: बच्चे के पासपोर्ट साइज़ की फ़ोटो जमा करनी होगी। 2-4 फ़ोटो की आवश्यकता होती है।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
- इस बात का ध्यान रखें कि हर साल फ़रवरी-मार्च के आस-पास आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है।
- ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर जाकर पंजीकरण करें कि लॉगिन ID प्राप्त करनी होगी।
- एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन फ़ॉर्म भर सकते हैं जिसमें बच्चे की जानकारी, माता-पिता का विवरण, था और अन्य जानकारी देनी होती है।
- इसके बाद कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए कहा जाएगा आप ज़रूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने के बाद, आप इसका प्रिंट आउट ज़रूर निकाले लें। ताकि भविष्य में यह आपके काम आ सके।
क्या लॉटरी सिस्टम से भी मिलता है KV में एडमिशन
आपको बता दें, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पहली में एडमिशन लेने के लिए कुछ ख़ास नियम और प्रक्रिया है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन KV में कराना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी हो सकती है। अगर किसी स्कूल में कक्षा पहली के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की संख्या ज़्यादा होती है तो एडमिशन लॉटरी सिस्टम के ज़रिए भी एडमिशन किया जाता है, यानी ज़्यादा आवेदन आते हैं तो सीटों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से होगा।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर एक ही बच्चियों के लिए एक ज़्यादा बार आवेदन किए जाते हैं तो सिर्फ़ आख़िरी आवेदन को भी मान्यता दी जाएगी, बाक़ी सभी आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा आवेदन करते समय अगर कोई ग़लत जानकारी दी जाती है या फिर फ़र्ज़ी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता है तो उस बच्चे का एडमिशन तुरंत रद्द किया जाएगा। इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की अपील या शिकायत काम नहीं आएगी।
PM shri और KV में क्या है अंतर
बहुत लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज होते हैं कि PM श्री और KV अलग-अलग है या सेम है, चलिए हम आपको बता देते हैं। PM श्री यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पहल है, जिसमें देश के सरकारी स्कूलों को एक नई दिशा देने के लिए विशेष योजना बनायी गई है। इस योजना के तहत कुछ चुनिंदा स्कूलों को अपग्रेड किया गया, ताकि शिक्षा का स्तर बेहतर हो सके और छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके।
वही KV, यह केंद्रीय विद्यालयों का नेटवर्क है, जो भारतीय सरकार द्वारा चलाए जाते हैं और यह मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों की बच्चों के लिए होते हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य छात्रों को सम्मान गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है जो देशभर में कहीं भी स्थानांतरित होने वाली सरकारी कर्मचारियों की बच्चों के लिए उपयुक्त हो। इसलिए PM Shri और KV दो अलग-अलग चीज़ें हैं।

