जबलपुर के बाद छतरपुर में इंसानियत हुई शर्मसार, एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

a man beaten in chhatarpur

छतरपुर,संजय अवस्थी। छतरपुर में इंसानियत को शर्मसार करता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है। अभी जबलपुर में हुई ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला शांत भी नहीं हुआ थो और अब एक बार फिर छतरपुर जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक शख्स को बेरहमी से पीटा जा रहा है।

वायरल वीडियो की इन तस्वीरों को गौर से देखिए किस तरीके से रेहम की भीख मांग रहा है लेकिन युवक ताबड़तोड़ लाठियां वरसा रहा है और लोग तमाशबीन बनकर देख रहे हैं। वीडियो बना रहे हैं लेकिन किसी ने भी रोकने की हिम्मत नहीं की। युवक पीड़िता को बाल पकड़कर घसीट रहा है। यह वायरल वीडियो छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड डरारी का बताया जा रहा है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह से बात की गई है। उनके द्वारा बताया गया की वीडियो उनके पास भी आया है,वायरल वीडियो की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews