दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 20 हजार के इनामी बदमाश ने गोली मारकर की खुदकुशी, सोशल मीडिया पर की थी सरेंडर की पोस्ट

भोला अहिरवार को तलाश रही पुलिस इस पोस्ट के बाद एक्टिव हुई, एसपी अगम जैन पुलिस फ़ोर्स के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुछी के समीप पहाड़ी पर पहुंचे जहाँ भोला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली,
Chhatarpur News Bhola Ahirwar

Chhatarpur News : दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 20 हजार रुपये के आरोपी भोला अहिरवार ने सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन बताकर सरेंडर करने की पोस्ट लिखने के बाद खुद को गोली मार ली , पुलिस जब भोला की बताई लोकेशन पर पहुंची तो उसे ये कतई अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ होगा।

दरअसल दो महीने पहले जिले के मोराहा में भोला अहिरवार ने गाँव में ही रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था जिसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, घटना के बाद से भोला फरार था और परिवार पर राजीनामे का दबाव बना रहा था।

Accused Bhola ने सोमवार को पीड़िता के घर की थी फायरिंग, दादा की मौत

पुलिस भोला को तलाश रही थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी, इसलिए पुलिस ने दबाव बनाने के लिए भोला अहिरवार पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, कल सोमवार को अचानक भोला नाबालिग के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें नाबालिग के दादा की मौत हो गई जबकि चाचा घायल हो गए।

Chhatarpur police तलाश रही थी, आरोपी ने खुद बता दी लोकेशन

पुलिस ने इसके बाद भोला के  संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी, इस बीच खुद को घिरता देख भोला ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि उसने किसी के साथ दुष्कर्म नहीं किया, उसे फंसाया गया है और ये सब कुछ लोगों ने पैसे लेकर किया है, उसने एसपी अगम जैन को पोस्ट में अपनी लोकेशन बताई और कहा कि वे पहाड़ी पर आ जाएँ वो उन्हें वहीं मिल जायेगा, भोला ने पोस्ट में कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम लिखकर उनपर पैसे लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।

Bhola Ahirwar ने खुद को मार ली गोली

उधर भोला अहिरवार को तलाश रही पुलिस इस पोस्ट के बाद एक्टिव हुई, एसपी अगम जैन पुलिस फ़ोर्स के साथ  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुछी के समीप पहाड़ी पर पहुंचे जहाँ भोला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, फ़िलहाल भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स पहाड़ी पर है, भोला के शव का पंचनामा तैयार कर उसे पीएम भेजा जा रहा है, पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews