अजय सिंह का दावा- चंबल में सिंधिया समर्थक नहीं हारे तो राजनीति छोड़ दूंगा

अजय सिंह का दावा- चंबल में सिंधिया समर्थक नहीं हारे तो राजनीति छोड़ दूंगा

छतरपुर, संजय अवस्थी। बड़ामलहरा उपचुनाव की सभा के दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बड़ा दावा कर डाला। उन्होंने कहा कि गद्दार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिस तरह लोकतंत्र का मजाक बनाया है जनता उनसे बदला लेगी। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सिंधिया के साथ गद्दारी कर भाजपा में शामिल हुए सभी 16 विधायक जो चंबल क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, यदि वे सभी नहीं हारे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

अजय सिंह ने यह भी कहा कि बड़ामलहरा में भाजपा की पतली हालत देखकर शिवराज सिंह चौहान यहां पैसा बंटवाने की तैयारी में होंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपाई पैसा लेकर आएं तो रख लेना लेकिन आत्मचिंतन कर वोट कांग्रेस को ही देना। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर गए दमोह विधायक राहुल लोधी पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता गद्दार और बिकाऊ से नफरत करती है। उन्होंने कहा कि राहुल लोधी ने तो मेरी नाम राशि को ही कलंकित कर दिया। उन्होंने उमा भारती पर भी निशाना साधा और कहा कि उमा भारती भूल गईं कि शिवराज ने ही उन पर बड़ामलहरा क्षेत्र में पथराव कराया था। वे मन से प्रचार करने नहीं आयीं हैं, मोदी जी ने कहा होगा इसलिए औपचारिकता निभा रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews