बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को बदनाम करने अंतरराष्ट्रीय ताकतें सक्रिय, खुद किया इस बात का खुलासा, Ai वीडियो का जिक्र

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया है कि विदेशी ताकतें AI की मदद से उनके फेक वीडियो बना रही हैं। उन्होंने कहा कि एक 22 सदस्यीय स्पॉन्सर्ड आईटी टीम उनकी छवि खराब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश कर रही है।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को बदनाम करने अंतरराष्ट्रीय ताकतें सक्रिय, खुद किया इस बात का खुलासा, Ai वीडियो का जिक्र

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने एक दिव्य दरबार के दौरान सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है, जिसमें विदेशी ताकतें शामिल हैं।

महाराज के अनुसार, इस साजिश के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उनके फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1131289247″]

22 सदस्यीय स्पॉन्सर्ड टीम का खुलासा

धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि उन्हें यह जानकारी किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मिली है। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए आईटी पेशेवरों की एक पूरी टीम लगाई गई है।

“आप के लिए पूरी IT की 22 सदस्यीय टीम आपके पीछे लगी हुई है। यह टीम AI जेनरेटिव फेक वीडियो बनाकर सिर्फ़ वायरल करने का काम करती है। उन वीडियो को स्पॉन्सर्ड कहते हैं, जिसमें वायरल करने के लिए पैसे लगाए जाते हैं।” — बागेश्वर महाराज

उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित प्रयास है, जिसका मकसद उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।

विरोधियों पर भी साधा निशाना

बागेश्वर महाराज ने अपने विरोधियों की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा, “हम खुले मंचों से हली उल्लाह वालों की ठठरी बांधते, तो वे क्या चुप बैठे होंगे? उनका जितना बस होगा, उतना ही वह हमारा बुरा करते होंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो गई, क्या वे चुप बैठे होंगे? उनके पास जितनी शक्तियां होंगी, सब छोड़ते होंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें बड़ी-बड़ी विदेशी ताकतें गिराने की कोशिश कर रही हैं।

भक्तों से की हनुमान जी की भक्ति की अपील

इन आरोपों के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों से संयम बरतने और विचलित न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी रक्षा बालाजी और सन्यासी बाबा करते हैं।

उन्होंने भक्तों से कहा, “आप सभी लोग हमारे चक्कर में न पड़कर हमारे बालाजी के चक्कर में पड़ें। अगर हनुमान जी तुम्हारे साथ हों तो पूरी पृथ्वी भी तुम्हारे विरोध में लग जाए, तो कोई भी कुछ नहीं कर सकता।”

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews