हिंदुवादी संगठन ने लगाए पोस्टर, दीवारों पर लिखा, ‘विधर्मी’ को दी ये चेतावनी

हिंदुवादी संगठन ने लगाए पोस्टर, दीवारों पर लिखा, ‘विधर्मी’ को दी ये चेतावनी

छतरपुर, संजय अवस्थी। मध्यप्रदेश में जहाँ लव जिहाद के मुद्दे को लेकर सियासत गर्म है वहीं छतरपुर का बजरंग दल अपने फॉर्म में आ गया है। उसने कानून को अपने हाथ में लेते हुए धार्मिक स्थलों पर दीवार लेखन एवं पोस्टर चिपकाते हुए लिख डाला कि मंदिर परिसर के अंदर या आसपास यदि कोई विधर्मी लव जिहाद या नशा तथा संदिग्ध स्थिति में पाया गया तो बजरंग दल द्वारा उस पर प्रशासनिक रूप से कठोर संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल द्वारा इस तरीके के भड़काऊ पोस्टर शहर के तमाम धार्मिक स्थलों पर चस्पा किए गए हैं। ऐसा ही एक धार्मिक एवं लोगों की आस्था का केंद्र है हनुमान टोरिया मंदिर जहां पर सभी दीवारों पर लिखा गया साथ ही पोस्टर चिपकाए गए है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में बनी पुलिस चौकी को भी नहीं छोड़ा और उसकी दीवारों पर भी पोस्टर चिपका दिए। जब इस बात को लेकर मंदिर की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिस जवान से पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी हाल ही के 2 दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा यह पोस्टर चिपकाए गए हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि जब मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 24 घंटे चार-एक की पुलिस गार्ड लगाई गई है तो फिर बजरंग दल के कार्यकर्ता इस तरीके के दीवार लेखन करके और पोस्टर चिपका के क्या सिद्ध करना चाहते हैं। जब इस मामले मे एसपी से बात की गई तो उनका कहना है की इन पोस्टरों एवं दीवार लेखन की जांच कराई जा रही है और अराजकता फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews