भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन, यातायात प्रभारी पर अवैध वसूली का आरोप

भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन, यातायात प्रभारी पर अवैध वसूली का आरोप

छतरपुर, संजय अवस्थी। बीजेपी के नेता यातायात प्रभारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए आज उनके खिलाफ सड़क उतर आये। एसपी कार्यालय में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन करते हुए यातायात प्रभारी नृपेंद्र सिंह पर वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए है।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और यातयात प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि इनके द्वारा ट्रक ऑपरेटरों को जबरन परेशान किया जा रहा है और उनपर मासिक वसूली के लिए दबाव डाला जाता है। जो ऑपरेटर पैसे नही देते उनके ट्रकों को जबरन पकड़कर अनावश्यक कार्यवाही की जाती है। इस कारण जिले के ट्रक ऑपरेटर अपने व्यापार को नहीं चला पा रहे हैं। उन्होने यह भी कहा की कुछ दिनों पहले यातायात प्रभारी द्वारा एक ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर उससे पैसे छुड़ाने के भी आरोप लगे थे, जिसकी जांच अभी भी जारी है। ऐसे अधिकारियों की वजह से उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि भी खराब हो रही है, इसीलिए इन्हें तुरंत हटा कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। युवा मोर्चा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews