भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों समेत दोनों दलों के पदाधिकारियों पर मामला दर्ज

bada-malhara

छतरपुर, संजय अवस्थी| उपचुनाव बड़ामलहरा (Malhara Byelection) में नामांकन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है| नामांकन (Nomination) से पहले दोनों दलों ने जमकर शक्तिप्रदर्शन किया था|

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर नामांकन जमा किया था| वहीं गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी प्रदुमन सिंह लोधी ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर नामांकन जमा किया| इस दौरान दोनों रैलियों में उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां बिना मास्क लगाए कई समर्थक एवं पदाधिकारी नजर आये थे|

प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बीजेपी प्रत्याशी प्रदुमन सिंह लोधी एवं कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती सहित 100-100 अन्य बीजेपी और कांग्रेस पदाधिकारियों पर मामला दर्ज किया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews