छतरपुर में हिंसक झड़प में बदला खेत से बालू रेत निकालने का विवाद, 4 घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Chhatarpur

छतरपुर में खेत से अवैध रूप से बालू रेत निकालने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजवा में विवाद देखते-देखते हिंसक हो गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने अपने खेत की जमीन से बालू निकालने का विरोध किया तो दबंगों ने गाली गलौज का जान से मारने की धमकी दी।

धमकी देने के कुछ देर बाद 30-35 लोगों की भीड़ लाठी डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कट्टे से फायरिंग किए जानकारी भी सामने आ रही है। इस मामले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

बालू रेत को लेकर हुआ विवाद

यह मामला दो पक्षों के बीच हुआ जहां एक पक्ष ने दूसरे को अपने खेत से अवैध रूप से बालू रेत निकालने से मना किया। पीड़ित नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जो वह लोग चाय पी रहे थे तभी कुछ लोग मौके पर पहुंच अचानक हमला कर दिया। हल्कईयां और रवि नामक शख्स ने कट्टे से गोलियां चलाई है जो पीड़ित के भाई पुष्पेंद्र के पैर में लगी है। वहीं अन्य लोगों ने भी मारपीट की है।

घायलों का इलाज जारी

इस मामले में पीड़ित पक्ष के पिता और दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने साहस दिखाते हुए हमला करने वाले लोगों से कट्टा छीन लिया था, जो उनके घर में सुरक्षित रखा हुआ है।

पुलिस का क्या कहना

इस मामले में एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि सुबह खजवा से दो पक्षों में विवाद होने की जानकारी मिली थी। दोनों ही पक्षों की ओर से मारपीट की गई है। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स गोली चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया जाने के बाद जो भी सामने आएगा। उस हिसाब से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह भी सामने आया है कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। ऐसे में डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर संवैधानिक कार्रवाई होगी।

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews