छतरपुर: बिजली का बिल ज्यादा आया तो पिता-पुत्र में हुआ विवाद, पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट

छतरपुर

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर (chhatarpur) से एक सनसनी खेज वारदात सामने आयी है। यहां बिजली के बिल (electricity bill) को लेकर पिता-पुत्र में बहस हुई और बात हत्या तक आ पहुंची। यहां पिता द्वारा गोली मारकर बेटे की हत्या (murder) कर दी गयी। इस घटना ने सबको दहशत में ला दिया है। पिता पुत्र में मामूली बात पर इस तरह से हत्या कर देना अविश्वसनीय (unbelievable) है।

यह भी पढ़ें… Sex Racket : 20 साल से चल रहा था देह व्यापार, संचालिका और तीन युवतियां गिरफ्तार

घटना नौगांव के वार्ड नंबर 11 की है। यहां, इस घर का बिजली बिल अपेक्षा से ज्यादा आया था और इसी को लेकर पिता पुत्र में विवाद हुआ। दरअसल पुत्र सतेंद्र सिंह द्वारा कुछ महीनों पहले घर मे एयर कंडीशनर लगवाया गया था तभी से ही घर का बिजली बिल ज्यादा आ रहा था। इस महीने भी बिजली बिल 32 सौ रुपए आया था। पिता को ये बात रास नहीं आई और इसी को लेकर पिता और पुत्र में रात में विवाद हुआ।विवाद जब ज्यादा बढ़ गया तो पिता को खुद पर नियंत्रण नहीं रहा।

यह भी पढ़ें… CBSE 10th Board Result : मार्क्स अपलोड करने के लिए e Pareeksha पर लिंक एक्टिव

बता दें कि पिता तेज बहादुर, रिटायर्ड आर्मी जवान है। उनके पास लाइसेंसी बंदूक भी है। उन्होंने उसी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र को तैश में आकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद जाब घायल सतेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews