
छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट। छतरपुर के प्राचीन लवकुश नगर बंबरबेनी मंदिर की सीढ़ियों पर युवती के आपत्तिजनक डांस के वायरल हुए वीडियो के बाद FIR के निर्देश दिए गए है, यह निर्देश प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए है, उन्होंने छतरपुर एसपी सचिन शर्मा को इस मामलें में निर्देश देते हुए डांस करने वाली युवती नेहा के खिलाफ FIR करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि छतरपुर के इस प्राचीन मंदिर की सीढ़ियों पर नेहा नाम की इस युवती ने आपत्तिजनक नृत्य करते हुए वीडियो बनाया जो वायरल हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”756666494″]
यह भी पढ़ें…. Bhopal : नियमों के विरुद्ध उड़ रहा हुक्के का धुंआ, बिना लइसेंस चल रहे लाउंज
मंदिर की सीढ़ियों पर युवती का डांस करते हुए वायरल हुए इस वीडियो के बाद बवाल शुरू हो गया,
नेहा ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, नेहा के इस वायरल वीडियो पर बजरंग दल ने जमकर विरोध जताया, बजरंग दल ने युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही है, नेहा लवकुश नगर के मड़वा गांव की निवासी बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”756665205″]
