Hindi News

VIDEO: फोरलेन पर बाईक और कार की जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, कार में लगी आग

Written by:Kashish Trivedi
Published:
VIDEO: फोरलेन पर बाईक और कार की जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, कार में लगी आग

छतरपुर, संजय अवस्थी। मंगलवार की शाम छतरपुर-झांसी फोरलेन पर नौगांव के समीप ग्राम सिंगरावन के आसपास एक भीषण सड़क हादसा (chhatarpur road accident) सामने आया। जिसमें बाईक पर सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि भिड़ंत के बाद कार में भीषण आग लग गई एवं कार में सवार लोग मौके से भाग गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरपालपुर के समीप महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंरा के रहने वाले 50 वर्षीय राघवेन्द्र ङ्क्षसह बुन्देला अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ अपनी ससुराल दिलनिया से वापस गांव जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे जब वे सिंगरावन के समीप पहुंचे तभी झांसी की ओर ही जा रही एक स्विफ्ट कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि बाईक पर सवार पिता-पुत्र के परखच्चे उड़ गए।

Read More : जबलपुर : वकील और पत्रकारों को केंद्र सरकार नही मानती फर्स्ट लाइन वर्कर,राज्य अधिवक्ता संघ ने जताई नाराजगी

सड़क पर इनका शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। उधर हादसे के बाद तेज रफ्तार कार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसमें मौजूद लोग बाहर निकले और मौके से भाग गए। हादसे की जानकारी लगने के बाद मौके पर नौगांव तहसीलदार एवं टीआई सहित नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची एवं जल रही कार की आग को बुझाया गया। घटना स्थल पर पड़ी कार का नंबर यूपी 91 एस 1568 अंकित है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews