Hindi News

खजुराहो के मंदिर होंगे अतिक्रमण मुक्त, केंद्र सरकार का निर्देश, विष्णुदत्त शर्मा ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

Last Updated:
खजुराहो के मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इससे संबंधित पत्र पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसद विष्णुदत्त शर्मा को लिखा है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। 
खजुराहो के मंदिर होंगे अतिक्रमण मुक्त, केंद्र सरकार का निर्देश, विष्णुदत्त शर्मा ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो मंदिर समूह (Khajuraho Temple) को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई शुरू हो की गई है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा की पहल पर उठाया गया है। एक्शन के संबंधित एक पत्र केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने विष्णुदत्त शर्मा को लिखा है।

पत्र में मंत्री ने बताया कि खजुराहो समूह के मंदिर जो यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में है। मंदिरों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निगरानी की जाती है। स्मारक के आसपास अवैध अतिक्रमण, अनियंत्रित निर्माण और बफर जोन प्रबंधन से संबंधित विषयों के संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह पाया गया है कि खजुराहो समूह के मंदिरों के विनियमित क्षेत्र और निषेध क्षेत्र में अनेक अनधिकृत निर्माण है।

प्रशासन को नोटिस जारी 

पत्र के मुताबिक नोटिस जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को इस मामले में हस्ताक्षेप करते हुए निर्माण को रोकने और हटाने के लिए सख्त कदम उठाने निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है। ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

खजुराहो मंदिर समूह स्मारकों के परिपेक्ष में यूनेस्को द्वारा कोई भी बफर जोन का निर्धारण नहीं किया गया है। लेकिन संरक्षित स्मारक से संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के तहत (एएसआई) द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है। खजुराहो क्षेत्र में संरक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने और स्मारकों की मूल संरचना को सुरक्षित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नियमित तौर पर निगरानी भी करेगा।

विष्णुदत्ता ने लोकसभा में उठाया था मामला

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने 1 दिसंबर 2025 को लोकसभा में नियम 377 के तहत खजुराहो क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और अनियंत्रित निर्माण का मुद्दा उठाया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए केंद्र पर्यटन मंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पत्र में गजेंद्र सिंह शेखावत ने आश्वासन दिया है जरूरत पड़ने पर सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाते रहेंगे। ताकि खजुराहो विश्व धरोहर स्थल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक गरिमा बनी रहे। एक्शन को लेकर विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews