ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीज की मौत,घरवालों ने कलेक्टर से की शिकायत

ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीज की मौत,घरवालों ने कलेक्टर से की शिकायत

छतरपुर/संजय अवस्थी

छतरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन ना होने की वजह से एक कोरोना संक्रमित मरीज की जान चली गई। अब परिजनों ने मामले की शिकायत कलेक्टर कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल कोरोना मरीज को जिला में भर्ती कराया गया था जहां उसकी शुगर हाई थी और डॉक्टरों ने आनन फानन में उसे जिला अस्पताल से सागर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही ऑक्सीजन सिलेंडर की ऑक्सीजन खत्म हो गई और 10 किलोमीटर दूर से ही एम्बुलेंस वापिस लौट आई, और इस दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन न होने से उसकी मौत हुई है और उन्होने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। वही इस पूरे मामले में जब एमपी ब्रेकिंग न्यूज ने जवाबदेह अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वह कैमरे के सामने आने से बचते नजर आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews