बाप-बेटे ने बीच बाजार की युवक की हत्या, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बाप-बेटे ने बीच बाजार की युवक की हत्या, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

छतरपुर, संजय अवस्थी। जिले के बकस्वाहा में एक युवक की दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में दो लोगो ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना बस स्टैड के पास की है जहाँ सागर जिले के शाहपुरा का रहने वाला पवन अपनी बाइक से बकस्वाहा बस स्टैड किसी काम से आया था। वहीं शाहपुरा के दो लोग जो बाप-बेटे बताये जा रहे हैं, उन्होने पवन को पकड़कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले मे खून से लथपथ पवन जमीन पर गिर गया तो दोनों बाप बेटे ने जमीन पर पड़े पत्थरों को उठाकर उसके ऊपर पटक दिये। जब दोनों को भरोसा हो गया कि पवन मर चुका है तो वह अपनी बाइक से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई और इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है मृतक युवक आरोपी की पत्नी को कुछ महीने पहले अपने साथ भगा ले गया था।उसी रंजिश की वजह से बाप बेटे ने इसकी हत्या कर बदला ले लिया। फिलहल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews