एक पखवाड़े बाद भी घटिया निर्माण कार्यों की नहीं हो सकी जांच

एक पखवाड़े बाद भी घटिया निर्माण कार्यों की नहीं हो सकी जांच

छतरपुर, संजय अवस्थी। करीब एक पखवाड़ा पहले गौरिहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गोयरा में कराए गए घटिया निर्माण कार्यों की जांच के लिए जनपद सीईओ से शिकायत की गई थी। सीईओ ने जांच के लिए दल भी गठित कर दिया था लेकिन अब तक न तो जांच हो सकी है और न ही कार्यवाही हुई है। शिकायतकर्ताओं ने अब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

यह है मामला

गोयरा के रहन वाले मुकेश गौतम व राहुल द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत गोयरा के मजरा कन्हैया बिहार में ढाई माह पहले सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन घटिया सामग्री लगाए जाने के कारण सड़क में दरारें आ गई हैं। जल्द ही यह सड़क उखड़ जाएगी। गोयरा में जो शांतिधाम बनाया गया है उसकी चद्दर उखड़ चुकी है, सिर्फ चबूतरा नजर आ रहा है। किसी अन्य मुक्तिधाम की फोटो लगाकर सरपंच सचिव ने इसकी भी राशि हजम कर ली। शिकायतकर्ताओं ने जनपद पंचायत सीईओ केपी द्विवेदी से मांग की थी कि वह मौके पर जाकर जिन बिंदुओं का शिकायत में उल्लेख है उनकी जांच कराकर आरोपी सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही करें ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो लेकिन एक पखवाड़े का समय बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

इनका कहना

अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। स्टाफ का आभाव होने के कारण तमाम कार्य प्रभावित होते हैं। जल्द ही जांच कराकर कार्यवाही करेंगे। केपी द्विवेदी, जपं सीईओ, गौरिहार

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews