अनोखी पहल, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहायता करें और पायें उपहार एवं सम्मान

आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के कार्ड बनाये जा रहे हैं, पूरे देश की तरह मध्य प्रदेश में भी कार्ड बनाये जा रहे हैं इसी क्रम में छतरपुर नगर पालिका प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है
Ayushman Bharat Yojana

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश में इन दिनों बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा है, इसमें और तेजी लाने के लिए छतरपुर प्रशासन ने अनोखी पहल की है, नगर पालिका सीएमओ ने घोषणा की है कि यदि कोई नागरिक  70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद करेगा तो उसे प्रशासन की तरफ से उपहार और सम्मान मिलेगा।

नगर पालिका छ्तरपुर क्षेत्र में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का कार्य चल रहा है, प्रशासनिक स्तर पर इसमें तेजी लाने के लिए अब इसमें एक प्रयोग किया जा रहा है, मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने एक पहल करते हुए क्षेत्रीय लोगों से एक अपील की है।

70 वर्ष से अधिक उम्र के 100 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले को मिलेगा उपहार  

सीएमओ ने कहा है कि नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी डोर टू डोर जाकर वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं इसमें जो नागरिक 70 वर्ष से अधिक उम्र के 100 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहायता करेंगे या उन्हें नगरपालिका छतरपुर में जानकारी उपलब्ध कराएंगे, उसे उपहार दिया जायेगा और नगर पालिका उसे सम्मानित भी करेगी ।

प्रथम आने वाले को नगर पालिका देगी एलईडी टीवी

उन्होंने कहा कि प्रथम आने वाले नागरिक को नगरपालिका द्वारा एलईडी टी.वी., द्वितीय को कूलर एवं तृतीय को इंडक्शन, प्रेस, प्रेशर कुकर जैसे 20 आकर्षक उपहारों और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। शहरवासियों से अपील की है कि सभी नागरिक सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ लें।

[dgv_vimeo_video id=”1069960314″]

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews