दिव्यांगों को देने वाली ट्राइसिकिल में नहीं थी हवा, सांसद ने जताई नाराजगी तो आयोजन स्थल पर किया इंतजाम

दिव्यांगों को देने वाली ट्राइसिकिल में नहीं थी हवा, सांसद ने जताई नाराजगी तो आयोजन स्थल पर किया इंतजाम

छतरपुर, संजय अवस्थी। जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जहां दिव्यांगों को दी जाने वाली बैटरी ट्राय साइकिल में हवा ही नहीं थी। जब कार्यक्रम में मौजूद सांसद ने इसे लेकर नाराजगी जताई तो जल्दबाजी में वहीं साईकिलों में हवा भरने की व्यवस्था की गई।

दरअसल केंद्र शासन की एडिप योजना के तहत टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक ने दिव्यांगों को 73 बैटरी ट्राय साइकिलों का वितरण किया, इस दौरान सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग छतरपुर द्वारा बड़ी लापरवाही देखने मिली। जब सांसद वीरेंद्र खटीक दिव्यांगों की समस्या सुन रहे थे और उनको वितरित की जाने वाली साइकिलों को देखा तो कई साइकिलों में हवा ही नही थी। इसे लेकर सांसद ने नाराजगी दिखाई तो आनन फानन में दिव्यांगों की साइकिलों में कार्यक्रम के दौरान ही हवा भरवाई गई। इस बीच कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह भी मौजूद थे, जब उनसे इस लापरवाही पर बात की तो वह उसे हंसी में टालते नजर आए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews