वीडी शर्मा का छतरपुर दौरा, कहा- कांग्रेस के पास नहीं है कोई नेता, बीजेपी की होगी जीत

वीडी शर्मा का छतरपुर दौरा, कहा- कांग्रेस के पास नहीं है कोई नेता, बीजेपी की होगी जीत

छतरपुर, संजय अवस्थी। मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे उप चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे बयानबारी का दौर चरम पर है। मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और खजुराहो से लोकसभा सांसद वीडी शर्मा ने अपने छतरपुर दौरे के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनके पास कोई नेता नहीं बचा है। कमलनाथ ने 15 अगस्त को सीएम के रूप मे झंडा फहराने की बात कही थी, लेकिन उन्होनें अपने घर पर झंडा फहरा था। वैसे 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी सभी सीटें प्रचंड बहुमत से जीतेगी। कांग्रेस के झूठ और छल को प्रदेश की जनता समझ चुकि है, इसलिए उरचुनाव में जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी।

आगे चुनाव में कांग्रेस द्वारा बड़े नेताओं को उतराने वाली बात पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई बड़ा नेता है ही कहां? सालों निकल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खोजते खोजते पर राहुल गांधी -सोनिया गांधी के अलावा अध्यक्ष बनाने के लिए और कोई नेता ही नहीं मिला। जब उनके खजुराहो लोकसभा क्षेत्र चंदला में रेत सिंडीकेट द्वारा रेत के अवैध उत्खनन के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष जबाब देने की जगह कन्नी काटते हुये आगे बढ़ गये।

बता दें कि राज्य की 27 सीटें यानि राज्य की नेपानगर, बड़ामलहरा, डबरा, बदवावर, भांडेर, बमौरी, मेहगांव, गोहद, सुरखी, ग्वालियर, मुरैना, दिमनी, ग्वालियर पूर्व, करेरा, हाटपिपल्या, सुमावली, अनूपपुर, सांची, अशोकनगर, पोहरी, अंबाह, सांवेर, मुंगावली, सुवासरा, जौरा, आगर-मालवा , मान्धाता विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews