Chhatarpur News- बाइक सवार युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल

Chhatarpur News- बाइक सवार युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल

छतरपुर, संजय अवस्थी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में अपराधियों को अब पुलिस (Chhatarpur Police) का भय नहीं रह गया है बेखौफ होकर अपराधी खुलेआम शहर में घूमकर दहशत फैला रहे हैं। ऐसा ही एक बाइक सवार युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मातवाना मोहल्ले का है जहां पर 30 दिसम्बर को बाइक सवार बदमाश हवाई फायर करके मोहल्ले में दहशत फैला रहे हैं।

यह भी पढ़े… Chhatarpur Accident: अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी तेज रफ़्तार कार, तीन युवकों की मौत

यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। आप तस्वीरों में साफ तौर से देख सकते हैं कि किस तरह से अपराधी हाथ में हथियार लिए मोहल्ले से निकल कर दहशत फैला रहे हैं इस पूरी घटना की शिकायत मोहल्ले के प्रदीप सेन ने कोतवाली में की है,वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पर अभी भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews