जब मेरा कसूर नहीं तो मुझे टीआई ने क्यों पीटा

जब मेरा कसूर नहीं तो मुझे टीआई ने क्यों पीटा

छतरपुर, संजय अवस्थी। Chhatarpur News जब मेरा कोई कुसूर नहीं है तो फिर मुझे टीआई ने क्यों बेरहमी से पीटा, यह बात लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा के रहने वाले तेज सिंह बेलदार ने एसपी को ज्ञापन देने के दौरान कही। तेज सिंह का कहना है कि लवकुशनगर टीआई राजेश बंजारे उसे चोरी की घटना स्वीकार करने और किसी का भी नाम बताने के लिए कह रहे थे। तेज सिंह के मुताबिक न तो उसने चोरी की है और न वह किसी ऐसे व्यक्ति को जानता है जो चोरी में लिप्त रहा हो। चोरी न कबूल करने पर उसने टीआई द्वारा जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

लवकुशनगर थाना प्रभारी राजेश बंजारे पर उनके ही थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा के रहने वाले तेज सिंह बेलदार ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने और जबरन चोरी कबूल करवाने के आरोप लगाए हैं। तेज सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी ने उसे चोरी के आरोप में पकड़ा और पट्टे तथा जूतों से बेतहाशा पीटा। तेज सिंह के अनुसार थाना प्रभारी उस पर चोरी करने की बात कबूल करने का दबाव बना रहे थे जबकि उसने कोई चोरी नहीं की है। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में न्याय की गुहार लगाई गई है।

इनका कहना
दो माह पूर्व एक बड़ी चोरी की घटना हुई थी। एएसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जो तथ्य सामने आएंग उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सचिन शर्मा, एसपी, छतरपुर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews