IPS Transfer 2026: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 15 आईपीएस इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

Chhattisgarh IPS Transfer : गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अमित तुकाराम कांबले को रायपुर का अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर और रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
IPS TRANSFER

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की विष्णु साय सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने 22 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी आदेश के तहत, आईपीएस संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बता दें कि रायपुर में शुक्रवार (23 जनवरी 2026) से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने जा रही है।

छत्तीसगढ़ आईपीएस तबादला सूची

  1. संजीव शुक्ला (IPS 2004) को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
  2. रामगोपाल (IPS 2007) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
  3. अभिषेक शांडिल्य (IPS 2007) को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
  4. बालाजी राव सोमावार (IPS 2007) को पुलिस मुख्यालय रायपुर (कानून व्यवस्था) से पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
  5. अमित तुकाराम काम्बले (IPS -2009) को पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
  6. लाल उमेद सिंह (IPS -2011) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
  7. दिव्यांग पटेल (IPS -2014) को रायगढ़ एसपी से रेल एसपी, रायपुर
  8. श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रेल एसपी रायपुर से एसपी रायपुर ग्रामीण
  9. शशि मोहन सिंह (IPS -2012) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
  10. उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS -2020) को सेनानी, 14वीं वाहिनी, बालोद से पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय,
  11. संदीप पटेल (IPS -2020) को सेनानी, 16वीं वाहिनी, नारायणपुर से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
  12. मयंक गुर्जर (IPS -2020) को सेनानी, 15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा से पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय
  13. विकास कुमार (IPS -2020) को पुलिस अधीक्षक (SIIB), पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय
  14. राजनाला स्मृतिक (IPS -2020) को पुलिस अधीक्षक (STF), बस्तर से पुलिस उपायुक्त (काइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय
  15. ईशु अग्रवाल (IPS -2022) को नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक, रायपुर से पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय

Chhattisgarh IPS Transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews