खुशखबरी : किसानों-हितग्राहियों को CM का बड़ा तोहफा, खातों में 21.31 करोड़ रुपए ट्रांसफर, इस तरह मिलेगा लाभ

farmers

CG Farmers/Godhan nyay Yojana : छत्तीसगढ़ के किसानों और हितग्राहियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के तहत  करोड़ों रुपए की राशि खातों में जारी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को रायपुर स्थित अपने निवास सीएम हाउस में गोधन योजना के हितग्राहियों के खाते में 21.31 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

मुख्यमंत्री ने गोधन योजना के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को भुगतान की जा रही 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रूपए की लाभांश राशि तथा गौठान समितियों ने पदाधिकारियों के मानदेय की राशि 1.13 करोड़ रुपए की राशि शामिल है।

अबतक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान 

इसके अलावा गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को इस राशि को मिलाकर अब तक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 15 मई 2023 की स्थिति में 518 करोड़ 71 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

जुलाई में शुरू हुई थी ये योजना

बता दे कि छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना की शुरुआत जुलाई 2020 को हरेली पर्व पर हुई थी। इस योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रुपए किलो में गोबर की खरीदी और 4 रुपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews