Hindi News

बिलासपुर रेल हादसे के बाद राज्योत्सव रद्द, सरकार ने पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Written by:Saurabh Singh
Published:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए रेल हादसे के बाद प्रशासन ने शहर में चल रहे राज्योत्सव के समापन समारोह को रद्द कर दिया है। लालखदान क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बाद मंगलवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर लगे सभी स्टॉल बंद कर दिए गए।
बिलासपुर रेल हादसे के बाद राज्योत्सव रद्द, सरकार ने पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए रेल हादसे के बाद प्रशासन ने शहर में चल रहे राज्योत्सव के समापन समारोह को रद्द कर दिया हैलालखदान क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बाद मंगलवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर लगे सभी स्टॉल बंद कर दिए गएबता दें कि बिलासपुर में बीते दो दिनों से राज्योत्सव का आयोजन चल रहा था, जिसका समापन बुधवार को होना था, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया

बिलासपुर रेल हादसे के बाद राज्योत्सव रद्द

हादसे में एक मासूम बच्चे को मलबे में फंसी बोगी से सुरक्षित बाहर निकाला गया हैबच्चे की पहचान तोरवा निवासी ऋषि यादव के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैवहीं, इस दुर्घटना में उसके माता-पिता अर्जुन यादव और शीला यादव की मौत हो गईजिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल से हादसे की जानकारी ली और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिएमुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी

कैबिनेट मंत्री ने किया गहरा दुख व्यक्त

राज्य के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कियाउन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैंकेंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिएउन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

वहीं, कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि रेलवे विभाग में लगातार हो रही दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैंउन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कीउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार को सहायता देगी और राहत कार्यों की निगरानी खुद की जाएगी

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews