BJP सांसद ने मर्यादा की सीमा लांघी, बोले – ‌विधायक का नौकर बना हुआ है SP, जूते की माला पहनाएंगे

bjp

अंबिकापुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सासंद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम (BJP MP Ramvichar Netam) ने बलरामपुर एसपी को कांग्रेस विधायक(Congress MLA) का नौकर बताया है। उन्होंने कहा बलरामपुर में पुलिस विधायक बृहस्पत सिंह की रखैल बने हुए हैं। वहां इन दिनों नंगा नाच चल रहा है। नेताम ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें जूते की माला पहनाई जाएगी।

अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेताम ने कहा कि यदि पुलिस अधीक्षक अपने पद की गरिमा में काम नहीं कर सकते तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर कलेक्टर, एसपी ही इस तरह से गुलाम बनकर काम करेंगे तो जनता विश्वास कैसे करेगी। हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यह गलत है।

ये भी पढ़ें – इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का दिखा असर – आसमान से वीकेंड का वार

हम इसे प्रचारित करेंगे, हम इसकी शिकायत ऊपर भी करेंगे। इस पर अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी नोटिस जारी किया है। सांसद ने कहा कि कलेक्टर, एसपी अपनी पोस्ट का ध्यान रखें, ये प्रशासनिक स्तर पर सबसे बड़ा पद है। पत्रकारों ने जब उनसे बलरामपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल किया था, तब सांसद का यह बयान सामने आया है। वर्तमान में बलरामपुर में रामकृष्ण साहू एसपी और कुंदन कुमार कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Bhopal News: आईएएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में एक्टिव केस 70 पार

दरअसल पिछले दिनों बलरामपुर में एक टेंडर प्रक्रिया को लेकर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके अलावा बलरामपुर से विधायक बृहस्पत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलरामपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने की साजिश की है। बीजेपी का आरोप है कि उनके कहने पर ही जनपद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। लेकिन 09 दिसंबर को जब फ्लोर टेस्ट हुआ तो जो पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष थे, वही वापस चुनकर आए।

[dgv_vimeo_video id=”656031046″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews