Board Exam 2022: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, माशिमं ने बदला ये फैसला, आदेश जारी

cg board exam 2022

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माशिमं ने असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। अब यह छात्र सीधे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।यह आदेश छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल की तरफ से जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, न्यूनतम पेंशन-ग्रेच्युटी में इजाफा, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है। मंडल द्वारा नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं  (10th-12th Student) के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है अर्थात् मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढ़े.. MP News: आखिर क्यों हो रही है पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग!

बता दे कि बीते महीनों माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए 2 असाइनमेंट जमा करने का नियम अनिवार्य किया था।साथ ही स्पष्ट कहा था कि अगर कोई छात्र असानइमेंट जमा नहीं करता तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन अब बोर्ड ने अपने फैसले को वापस लेकर छात्रों को बड़ी राहत दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews