छत्तीसगढ़ के सक्ति में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 4 मजदूरों की मौत और कई झुलसे, राहत बचाव कार्य जारी

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में स्थिति वेदांता पावर प्लांट बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 4 मजदूरों की मौत और करीब 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है।
Vedanta Power Plant

सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। प्लांट के भीतर बॉयलर पाइप  फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत और करीब 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए है। इसकी पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की है। यह पूरी घाटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि विस्फोट इतनी जोर से हुआ कि उनकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायल मजदूरों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया गया।

कब हुआ यह हादसा?

जानकारी अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हुआ। जब यह हादस हुआ तक मजदूर प्लांट के अंदर मौजूद थे। जैसे ही जोरदार विस्फोट हुआ प्लांट में अफरातफरी मच गई और मजदूर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए और 4 ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

हादसे पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

सक्ति में हुए हादसे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की खबर बहुत दिल दहला देने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस भयानक हादसे में अब तक 4 मज़दूरों की अचानक मौत हो गई है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्जनों मज़दूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और दुखी परिवारों को हिम्मत दे।

इतना ही नहीं उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से अनुरोध किया कि पीड़ितों के लिए सही मुआवज़े और सभी घायलों के सही इलाज का भी इंतज़ाम करें। उन्होंने भगवान से घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews