PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, योगी-शाह के दौरे भी तय

PM Modi in Ratlam

CG Election: मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ का नाम भी चुनावी राज्यों में शामिल है। यही वजह है कि चुनाव प्रचार के लिए यहां अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं और स्टार प्रचारकों का आना जाना लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के बाद यहां बीजेपी के दो चर्चित चेहरे गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलग-अलग विधानसभाओं में प्रचार-प्रसार करने के लिए पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक 15 दिनों के भीतर वो यहां 3 बार अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे का शेड्यूल

पीएम मोदी 2 नवंबर को कांकेर पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 7 नवंबर को उनके सरगुजा आने की संभावना है। इस दोरान उनकी सभा सूरजपुर और विश्रामपुर में रखी जाएगी। 14 नवंबर को रायपुर में पीएम का रोड शो भी हो सकता है। आज की सभा के दौरान कांकेर लोकसभा में आने वाली 9 विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहने वाले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री बीजेपी का घोषणा पत्र भी जारी कर सकते हैं। पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट है जिन पर दो चरणों में चुनाव होने वाला है। पहले 7 नवंबर को मतदान होगा। उसके बाद 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।

स्टार प्रचारकों के दौरे

पीएम मोदी के दौरे के बाद 4 नवंबर को अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का दौरा रखा गया है। तीन या चार रोड शो के साथ अमित शाह पलारी, आरंग और सारंगढ़ में आम सभा को संबोधित भी करेंगे। योगी आदित्यनाथ भी अलग-अलग विधानसभाओं में प्रचार करते हुए संबोधित करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews