MP Breaking News

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा: 10 अक्टूबर तक 10वीं-12वीं के छात्र भर सकेंगे फॉर्म, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, जानें अन्य डिटेल्स

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियां घोषित, 10वीं-12वीं छात्र 10 अक्टूबर तक सामान्य शुल्क के साथ भर सकेंगे फॉर्म, 13 से 17 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ, वेबसाइट से डाउनलोड होगा आवेदन फॉर्म
cg open school exam

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS), रायपुर द्वारा नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाओं के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म भरने की तारीखें घोषित कर दी गई है। इसके तहत छात्र सामान्य और विलम्ब शुल्क के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

सामान्य शुल्क के साथ आवेदन: छात्र बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक अपना परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन: यदि छात्र निर्धारित समय तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो वे 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 500 रुपये विलम्ब शुल्क देय होगा।

कैसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

  • प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डाउनलोड किए गए फॉर्म को पूरी तरह भरकर छात्र अपने समीपस्थ निर्धारित अध्ययन केंद्र (Study Centre) में जमा करा सकते हैं।
  • प्रवेश और परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालयों के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

  • 19 अक्टूबर 2026: अध्ययन केंद्रों द्वारा जिला समन्वयक केंद्र में सामान्य और विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि।
  • 21 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026: जिला समन्वयक केंद्रों और संभागीय समन्वयक केंद्रों द्वारा राज्य कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी अध्ययन केंद्र उपरोक्त निर्धारित तिथियों के अनुसार ही परीक्षा आवेदन फॉर्म भरना और जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए छात्र ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर जा सकते हैं या दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा: 10 अक्टूबर तक 10वीं-12वीं के छात्र भर सकेंगे फॉर्म, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News