CG Vyapam: 11 जून को होगी प्री बीएड और Bsc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, परीक्षार्थियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, जानें अन्य डिटेल्स

CG Pre BEd/Bsc Nursing entrance exam: परीक्षा कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए रिजर्व पर्यवेक्षकों की भी व्यवस्था की गई है।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा प्री बीएड (B.Ed.26) और बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing) प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा 33 जिलों में आयोजित की जाएगी।

प्रवेश पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि दिखे तो परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर परीक्षा से पहले अवश्य ठीक करवा लेनी चाहिए। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम,जन्मतिथि, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय और प्रश्न पत्र का समय एवं अवधि सही होना चाहिए।

परीक्षा कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए रिजर्व पर्यवेक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा दिवस पर प्रातः 8 बजे तक परीक्षा सामग्री सहित अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।

महत्वपूर्ण बातें

  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  • मूल पहचान पत्र (जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
  • गहरे रंग के कपड़े और जूतों के स्थान पर चप्पल पहनना उचित है।
  • परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर, बैग, बेल्ट या किसी भी प्रकार के आभूषण ले जाना वर्जित है।
  • परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले (सुबह 9:30 बजे) बंद कर दिया जाएगा।
  • बोर्ड के अनुसार पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय रखा गया है।
  • यदि आप किसी विशेष धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आते हैं, तो जांच के लिए सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

आधिकारिक वेबसाइट: https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews