CG Weather: मौसम में बदलाव, इन जिलों में बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढाव का दौर जारी है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से आगामी 5-6 दिनों तक बारिश के आसार बने रहने की उम्मीद है। छग मौसम विभाग (CG Meteorological Department) ने आज गुरुवार 6 अक्टूबर 2022 को गरज चमक के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।चक्रवाती घेरे के प्रभाव से 15 अक्टूबर तक यह बारिश का दौर जारी रह सकता है, ऐसे में कहीं कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़े..UP Weather: फिर बदला मौसम, 2 दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों की स्थिति

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है।  इससे दुर्ग सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश के आसार हैं।  इसके प्रभाव से आज गुरूवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है,हालांकि अभी प्रदेश में भारी वर्षा के आसार नहीं है। मानसून की विदाई से पहले हो रही इस बारिश को पोस्ट मानसून में माना जाएगा। वही 15 अक्टूबर तक बारिश के आसार बने हुए हैं।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather update) के अनुसार,छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई 10 से 15 अक्टूबर तक होने के आसार है।वही रिमझिम बारिश के बीच उत्तर-प्रश्चिम की हवाएं अब छत्तीसगढ़ की ओर होने लगी है, ऐसे में वन अंचल दुर्ग के बाहरी क्षेत्रों और पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे और ठंड का असर नजर आने लगा है। अगले 15 दिनों में ठंड प्रदेश में पूरी तरह से दस्तक दे देगी, हालांकि सुबह सुबह कई जगहों पर कोहरे दिखाने देने लगा है। इसके चलते तापमान में सामान्य से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढे..Teacher Recruitment 2022: यहां 7400 से ज्यादा पदों पर निकली शिक्षकों की भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1260.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 05 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2394.8 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 598.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

कहां कितनी हुई बारिश (जून से अक्टूबर)

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1012.3 मिमी, बलरामपुर में 1030.8 मिमी, जशपुर में 1045.5 मिमी, कोरिया में 882.6 मिमी, रायपुर में 926.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1166.7 मिमी, गरियाबंद में 1267.1 मिमी, महासमुंद में 1161.8 मिमी, धमतरी में 1312.2 मिमी, बिलासपुर में 1454.1 मिमी, मुंगेली में 1310.8 मिमी, रायगढ़ में 1219.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1378.6 मिमी, कोरबा में 1222.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1079.3 मिमी, दुर्ग में 970.7 मिमी, कबीरधाम में 1119.7 मिमी, राजनांदगांव में 1219.0 मिमी, बालोद में 1285.7 मिमी, बेमेतरा में 718.9 मिमी, बस्तर में 1820.8 मिमी, कोण्डागांव में 1276.4 मिमी, कांकेर में 1534.1 मिमी, नारायणपुर में 1461.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1806.5 मिमी और सुकमा में 1604.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews